6/recent/ticker-posts

SARAL PORTAL REGISTRATION 2023 PROCESS सरल पोर्टल हरियाणा

SARAL PORTAL REGISTRATION PROCESS || सरल पोर्टल हरियाणा || 2023 ||


 आपको बता दें की हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों को विशेष सुविधा प्रदान करने के लिए Saral Haryana Portal को लांच किया है जो एक आधिकारिक वेबसाइट है। जिसका सबसे बड़ा उद्देश्य लोगो को घर बैठे सुविधा देना है जिससे की कोई भी व्यक्ति अपने सरकारी दस्तावेज बनाने से लेकर या किसी भी योजना का लाभ आसानी से ले सकता है। जैसे की आप सब जानते है की भारत अब धीरे धीरे करके डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रहा है जहां कागजी दस्तावेज, कैश आदि को कम मान्यता दे रहा है। अब सारी सुविधाएँ आदमी को घर बैठे ही प्राप्त हो रही है। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की किस प्रकार आप सरल पोर्टल हरियाणा में लॉगिन करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है।


हरियाणा राज्य सरकार द्वारा सरल पोर्टल हरियाणा में 542 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया है सरकार द्वारा जो भी सेवाएं पोर्टल में रखी गयी है उम्मीदवार उन्ही सेवाओं का लाभ उठा सकता है। लेकिन हरियाणा के उम्मीदवारों को सेवाओं का लाभ उठाने से पहले पोर्टल में जाकर स्वयं को लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको बताएंगे की किस प्रकार हरियाणा के उम्मीदवार पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है इससे जुडी और भी जानकारी बता रहे है आप पोर्टल के बारे में अधिक जानने के लिए आर्टिकल को विस्तारवार पढ़ें।  

सरल पोर्टल के लाभ 

सरल पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं उनकी जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। सभी लाभों की सूची नीचे दी गयी है।

  • अब किसी भी उम्मीदवार को अपने दस्तावेज बनाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा। सभी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध रहेंगी।
  • राज्य सरकार द्वारा पोर्टल में 542 सेवाओं को जोड़ा गया है। उम्मीदवार सारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकता है।
  • यदि उम्मीदवार किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करता है तो वो घर बैठे अपने आवेदन की स्थिति को जाँच सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सरकार और आम लोगो के बीच पारदर्शिता आएगी।
  • पहले दफ्तर जाने के लिए समय व् पैसे दोनों बर्बाद होते थे लेकिन अब आदमी का समय भी बचेगा और पैसों की भी बचत होगी।
  • जब भी उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किया जायेगा विभाग द्वारा आवेदनों की स्वीकृति पर नजर रखी जाएगी। जिससे की पात्र व्यक्ति को जल्दी लाभ मिलने की आशंका रहेगी।
  • पहले सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए आम नागरिकों से पैसे लेते थे लेकिन अब ये भी नहीं होगा। जिससे की होने वाले भ्र्ष्टाचार में कमी होगी।
  • इन सब के आलावा व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के बारे में पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • हरियाणा सरकार ऑनलाइन डिजिटल को बढ़ावा देने में एक सक्षम राज्य होगा। जिससे की राज्य और वहां के लोगो को विकसित होने का मौका मिलेगा।
  • हरियाणा राज्य के नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 40 से अधिक विभागों से जुड़ी सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर पोर्टल के तहत ऑनलाइन के अंतर्गत प्राप्त होगा।

पोर्टल पर सेवाएँ 

हरियाणा सरल पोर्टल पर निम्नलिखित सेवाओं को सुनियोजित किया गया है। आप इस पोर्टल पर लॉगिन करके आप पेंशन के लिए, योजनाओं के लिए, सेवाओं के लिए आवेदन करने के पात्र हो जायेंगे हम आपको यहां पर सेवाओं की कुछ सूची बता रहे हैं –

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नया बिजली का कनेक्शन
  • साईकिल योजना
  • डीलर प्वाइंट पंजीकरण
  • डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना
  • इंदिरा गाँधी महिला शक्ति अवार्ड
  • मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना
  • लाड़ली आपकी बेटी हमारी बेटी

हरियाणा सरल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार हरियाणा सरल पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है उनको हम बताएंगे की कैसे वे घर बैठे पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते है हम आपको यहां पर कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जायेगा आपको लॉगिन का एक पेज दिखेगा आपको उसके नीचे न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन हियर पर क्लिक करें।


  • जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन हियर पर क्लिक करते है आप नए पेज पर पहुंच जायेंगे आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण का फॉर्म होगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड, राज्य का नाम दर्ज करना होगा उसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा आपको कैप्चा कोड भरना होगा और वेलिडेट पर क्लिक कर दें।


  • इसके बाद आपको वापस होम पेज पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड,कैप्चा कोड दर्ज करना होगा उसके बाद आप सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।

  • इसके बाद आपका लॉगिन और पंजीकरण दोनों सफलतापूर्वक हो जायेगा।
  • आपको जिस भी सेवा के लिए आवेदन करना है आप उस अनुभाग पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर ऑफ़ सरल पोर्टल


हरियाणा सरल पोर्टल की सभी जानकारी आर्टिकल में दी गयी है जैसे- पोर्टल पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। लाभार्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध कोई अन्य जानकारियों को प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800-2000-023 पर सम्पर्क करें। यदि उम्मीदवारों को अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो वे मेसेज के माध्यम से भी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी – saral.haryana@gov.in पर मेसेज करना होगा।

पोर्टल के बारे मई अन्य जानकारी 


पोर्टल का नामसरल पोर्टल हरियाणा
(Saral Portal Haryana)
विभागइलेक्ट्रॉनिक एवं सुचना विभाग
सरकारहरियाणा सरकार
श्रेणीराज्य सरकार
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यडिजिटलीकरण को बढ़ावा देना
आधिकारिक वेबसाइटsaralharyana.gov.in

Post a Comment

0 Comments